Cristiano Ronaldo ने पतली कमरिया मोरी पर लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

Cristiano Ronaldo ने पतली कमरिया मोरी पर लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: अपने रिलीज के लगभग 2 साल बाद भोजपुरी सॉन्ग पतली कमरिया मोरी ने इन दिनों इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है। सोशल मीडिया यूजर्स को लगातार इस गाने पर रील बनाते हुए देखा जा रहा है। इसी बीच फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने परिवार के साथ इस गाने पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फुटबॉलर को इस तरह से भोजपुरी गाने पर डांस करता देख फैंस हैरान हो गए हैं और वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट सामने आ रहे हैं। इस वीडियो में रोनाल्डो के साथ उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कमेंट में एक यूजर ने लिखा कि यह किस लाइन में आ गए आप और एक अन्य यूजर का कहना था कि भाई क्या एडिट किया है पूरा मक्खन। इसके अलावा और भी कई तरह के रिएक्शन कमेंट सेक्शन में देखे जा रहे हैं।

आपको बता दें कि रोनाल्डो का यह वीडियो भोजपुरी गाने पर नहीं बनाया गया है। बल्कि यह उनका एक पुराना वीडियो है जिसे रिमिक्स कर के सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। फुटबॉलर इस समय अपनी टीम के साथ फीफा वर्ल्ड कप खेलने के लिए गए हुए हैं और जाहिर सी बात है कि वह यह वीडियो नहीं बना सकते। लेकिन उनके इस रिमिक्स वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और इसे अब तक बहुत बार देखा और लाइक किया जा चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews