Sand Art : गिलास में भरी रेत क्लासिक पेंटिंग में बदली

Sand Art : गिलास में भरी रेत क्लासिक पेंटिंग में बदली

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रेत कला या बालू कला (sand art) के आपने कई नमूने देखे होंगे। कलाकार अपनी कल्पना से बेजान रेत में ऐसी ऐसी आकृतियां तैयार कर देते हैं कि लोग देखते रह जाए। ये कलात्मक रूप में रेत को मॉडलिंग करने का अभ्यास है और इसके अंतर्गत रेत की मूर्तियां, महल या अन्य आकार बनाना, रेत ब्रश करना सैंड पेंटिंग या रेत की बोतलें शामिल हैं।

बोल्ड ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का हॉट लुक…

हम सब जब भी समंदर किनारे गए, रेत के घर जरुर बनाए हैं। जो काम हम खेल खेल में करते रहे उसे कलात्मक रुप दे दिया जाए तो वो सैंड आर्ट कहलाता है। आज हम आपको इसी कला का एक नायाब नमूना दिखाने जा रहे हैं। यहां एक कांच के गिलास में काले, लाल और सफेद रंग की रेत भरी है और कलाकार एक पिन की सहायता से उसे हिलाते हुए उसमें आकृति बना रहा है।

ये बहुत ही मुश्किल सी बात लगती है लेकिन देखते ही देखते रेत से भरे गिलास में कुछ आकार लेने लगता है। उसमें नीचे The Sandman लिखा नजर आता है और ऊपर की तरफ एक चेहरा बनने लगता है। कलाकार अपनी जादुई उंगलियों को चलाता रहता है और कुछ ही देर में वो रेत से भरा गिलास एक क्लासिक पेंटिंग के रुप मे नजर आता है। ये देखना अपने आप में अद्भुत है क्योंकि गिलास के अंदर भरी रेत को सिर्फ एक पिन से उलट पलटकर एक पेंटिंग का रुप दे देना आसान नहीं। इसके लिए सालों की प्रेक्टिस और परफेक्शन की जरुरत है और समझ आता है कि कलाकार ने इसके लिए कितनी कड़ी मेहनत की होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews