सानिया मिर्जा पति शोएब मलिक से हुईं परेशान, इस तरह की शिकायत

sania mirza

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की शोहरत किसी फिल्म स्टार से कम नहीं। उनकी हर स्टाइल को हजारों लड़कियां फॉलो करती हैं। उनके खेल के साथ उनका ड्रेसिंस सेंस और ह्यूमर भी गजब का है। हाल ही में सानिया मिर्जा का एक नया वीडियो सामने आया है, जो हर बार की तरह धमाल मचा रहा है।

Video : देखिये ट्विंकल खन्ना का फैमिली फन टाइम, गाया अंग्रेजी गाना

दरअसल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच से पहले सानिया का ये वीडियो सामने आया है। इसमें वो अपने पति शोएब मलिक (Shoaib Malik) की शिकायत करते दिख रही हैं। असल में ये एक फनी वीडियो है जिसे उन्होने मजाकिया अंदाज में अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि शोएब मलिक बेड पर सोए हुए हैं और सानिया एक डायलॉग पर एक्ट कर रही हैं। इसमें बैकग्राउंड पर सुनाई दे रहा है ‘बेटा हमेशा से उन लोगों से दूर रहो, जिसको तुम्हारी कद्र न हो। इसपर सानिया मिर्जा लिप्सिंग करते हुए कहती हैं “उन्हीं के घर में रह रहीं हूं”। इस वीडियो पर सैंकड़ों लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं। वहीं सानिया की खास दोस्त फराह खान ने लिखा है कि अब तुम पूरी एक्ट्रेस बन चुकी हो।

View this post on Instagram

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews