साथ नजर आए सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल, फैंस ने दिया कमाल का रिएक्शन

Sara tendulkar

Sara Tendulkar and Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम लंबे समय से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों के बारे में खबरें यहां तक पहुंच गई थी कि यह बताया जाने लगा था कि यह रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर अलग हो गए थे और इन दोनों के बीच में एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम भी सामने आया था। हालांकि, इन तीनों में से कभी भी किसी को इस बारे में बात करते हुए नहीं देखा गया। लेकिन अब एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है, जिसके बाद फैंस को यह यकीन हो गया है कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

साथ नजर आया कपल

मंगलवार को जियो वर्ल्ड प्लाजा का लॉन्च रखा गया था और इस इवेंट में अंबानी परिवार के साथ बॉलीवुड जगत को अपना जलवा बिखेरते हुए देखा गया। यहां पर फेमस क्रिकेटर्स भी पहुंचे थे जिनमें से एक नाम शुभमन का भी था। अब यहां से कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें क्रिकेटर को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर के साथ देखा जा रहा है।

sara shubman

मीडिया को देख हुए अलग

यहां पर फैंस को इन दोनों के बीच कोई ना कोई खिचड़ी पकने की बात पर यकीन इसलिए भी हो गया है क्योंकि इवेंट के बाद यह दोनों जियो वर्ल्ड प्लाजा से बाहर आ रहे थे। जैसे ही इनकी नजर बाहर खड़ी हुई मीडिया पर पड़ी यह साथ आते-आते अलग-अलग निकल गए।

फैंस ने दिया रिएक्शन

अब इन दोनों की तस्वीर और वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक ने कहा अब तो शुभमन की सेंचुरी पक्की है फुल डोज मिल चुका है। दूसरे ने लिखा यह दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। वहीं एक कहना था की सारी अफवाहें बिल्कुल सच है। कपल के लुक की बात करें तो सारा तेंदुलकर को रेड कलर के फ्लोर लेंथ गाउन में देखा गया और उन्होंने हाफ पोनी बनाई हुई थी। वहीं शुभमन को ऑल ब्लैक लुक में स्पॉट किया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews