Video : देखिये बिल्ली और कुत्ते की Catwalk, एक दूसरे को दी जमकर कॉम्पिटिशन

Video : देखिये बिल्ली और कुत्ते की Catwalk, एक दूसरे को दी जमकर कॉम्पिटिशन

Catwalk of cat and dog : क्या आपने कुत्ते को कैटवॉक करते देखा है। वैसे तो बिल्ली को भी कैटवॉक करते देखना मजेदार होगा..क्योंकि आखिर उसी के कारण तो ये नामकरण हुआ है। और जो हम आपको दोनों एक साथ दिखा दें तो ? कई बार हमारी आंखों के सामने से ऐसे नजारे गुजरते हैं..जो मजेदार होने के साथ रेयर भी होते हैं। आज हम आपके सात ऐसा ही कुछ शेयर करने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया कमाल की शै है..यहां अक्सर ऐसे वीडियो और फोटोग्राफ्स देखने को मिल जाते हैं जिनकी शायद हम कल्पना भी नहीं कर पाएं। आज ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। इसमें एक कमरे में बहुत सारे प्रोडक्ट्स करीने से जमीन पर रखे हुए हैं। इनमें ज्यादातर ब्यूटी एंड हैल्थ केयर प्रोडक्ट्स लग रहे हैं। पीछे एक कुत्ता शांत भाव से बैठा है और तभी अंदर के कमरे एक एक बिल्ली रानी इठलाती हुई आती है। वो बहुत पास पास रखे इन प्रोडक्ट्स के बीच में से लहराती हुई निकल जाती हैं और एक भी डिब्बी या शीशी गिरती नहीं।

ये तो डॉग महाराज के लिए एक चैलेंज हो गया..अब वो भी शान से उठते हैं और चलना शुरू करते हैं। एक एक पैर वो इस तरह संभालकर रखता है कि मजाल है जो किसी चीज को छू भी जाए। आखिरकार वो भी कामयाबी से ये कैटवॉक पूरी कर लेता है। ये वीडियो देखकर लग रहा है जैसे ये इन दो पेट्स के बीच का कोई खेल हो या फिर कॉम्पिटिशन चल रही है। लगता है इसके लिए इन्हें अच्छी खासी ट्रेनिंग मिली है। बहरहाल..चाहे मामला कुछ हो लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों को इनकी कैटवॉक काफी मजेदार लग रही है और वो इसपर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews