Video : बिल्ली की मसाज होते देख दूसरी Cat रह गई अवाक, एक्सप्रेशन देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Video : बिल्ली की मसाज होते देख दूसरी Cat रह गई अवाक, एक्सप्रेशन देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सारे फोटो वीडियो जिन्हें देखकर आपके चेहरे पर बरबस ही मुस्कान आ जाएगी। ऐसा ही एक वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इसमें एक प्यारी सी बिल्ली है, जिसके एक्सप्रेशंस देखकर आप उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो जाएगे।

फनी वीडियोज़/वायरल वीडियोज़ के हैंडल से ये ट्विटर पर डाला गया है। इसमें एक शख्स एक बिल्ली के सिर पर मशीन से मसाज कर रहा है। जिसकी मसाज हो रही है वो बिल्ली तो आंखें बंद कर परम आनंद में डूबी हुई है, लेकिन पीछे ही एक दूसरी बिल्ली खड़ी है जिसका चेहरा देखने लायक है। ‘आंखें फटी रह जाना’ और ‘मुंह खुला रह जाना’ दोनों कहावतें उसके चेहरे पर साकार दिख रही है। अपने सामने किसी और बिल्ली की मसाज होते देख ये वाली बिल्ली न सिर्फ गहरे ताज्जुब में हैं, बल्कि शॉक में भी है। उसे जलन भी हो रही है और वो आंखें फाड़कर मसाज करने वाले शख्स को देख रही है। इस क्यूट केट के ये एक्सप्रेशन इतने कमाल के हैं कि आप भी देखते रह जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews