Shilpa Shetty ने सिर मुंडवाया, देखिये एक्ट्रेस का नया लुक

Shilpa Shetty ने सिर मुंडवाया, देखिये एक्ट्रेस का नया लुक

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट और खूबसूरत अदाकारा की श्रेणी में आती है। उनकी फिटनेस के साथ ड्रेसिंग सेंस, ह्यूमर और डिजाइनर हेयर स्टाइल काफी कई लड़कियों को इन्सपायर करता है। लेकिन हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने जो किया, वो देखकर कई लोगों को फैशन शॉक लग सकता है।

Tiktok Side Effect : सावधान! टिकटॉक के कारण लड़कियों को हो रही ये बीमारी

बॉलीवुड की इस फैशन क्वीन ने अपने आधे बाल शेव करा लिए हैं। अपने नए हेयर स्टाइल को लेकर वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होने खुद इसके दो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किए हैं। इनमें वो कुर्सी पर बैठकर पीछे के आधे बाल शेव कराती दिख रही हैं। इसके बाद वो कैमरे को देखकर थम्स अप भी करती हैं। दूसरे वीडियो में शिल्पा पोनी टेल बनाकर अपनी नई हेयर स्टाइल फ्लॉन्ट करती है। उन्होने खुद अपने हेयरड्रेसर को टैग करते हुए लिखा है कि मुझसे ज्यादा इन्हें डर लग रहा था। उन्हें देखकर लग रहा है कि वो अपने नए लुक से काफी खुश हैं। उन्होने इस स्टाइल को अंडरकट बज कट बताया है और अब इस स्टाइल पर उनके फैन्स के तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews