Shocking Video: हाथी का चौका देने वाला वीडियो आया सामने, दुकान पर जाकर खाएं गोलगप्पे

Shocking Video: हाथी का चौका देने वाला वीडियो आया सामने, दुकान पर जाकर खाएं गोलगप्पे

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | गोलगप्पे, पानीपुरी, गुपचुप, पुचका, टिकी आदि अलग-अलग नामों से प्रख्यात यह चटपटा व्यंजन हर लोगों को पसंद होता है। छोटे-से-छोटा और बड़े-से-बड़ा इंसान भी गोलगप्पे खाना पसंद करता है। इसे देखते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है जिसे काबू करना बेहद मुश्किल हो जाता है। देश के हर कोने में गोलगप्पे को लोग खाते बस उसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है लेकिन क्या आपने हाथी को गोलगप्पे खाते हुए देखा है। जी हां, असम के तेजपुर में एक हाथी गोलगप्पे के मजे लेते हुए दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें – Indian Railways Update : यात्रियों के लिए जरूरी खबर, IRCTC ने रद्द की 143 ट्रेन, अपना टिकट अवश्य देख लें

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी फेमस चटपटा गोलगप्पे (पुचका) का स्वाद बड़े मजेदार तरीके से ले रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी भी हैरान हैं और वीडियो का आनंद भी ले रहे हैं क्योंकि हाथी बिल्कुल एक आम इंसान की तरह गोलगप्पे खा रहा है। गोलगप्पा देखकर जब इंसान खुद को इसे खाने से नहीं रोक पाते तो हाथी कैसे पीछे रहे।

यह भी पढ़ें – Realme 10 Pro Plus 5G जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा Dimensity 1080 प्रोसेसर, यहाँ जानें डीटेल 

असम के तेजपुर में हाथी एक आदमी की नकल उतारते हुए बिल्कुल उस जैसे ही गोलगप्पे को खा रहा है, जिसे देखने के लिए वहां काफी संख्या में भीड़ भी इक्कठा हुई है जो कि इस अनोखे पल का आनंद ले रही है। इसी दौरान वहां मौजूद किसी आदमी ने इस पल को कैमरे को कैद कर लिया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोलगप्पे वाले भैया के बगल में हाथी खड़ा नजर आ रहा है। जिसके बाद गोलगप्पे वाले भैया अपने विशेष ग्राहक यानि गजानन जी को एक के बाद एक वो भैया हाथी को पुचका खिलाते खिला रहे हैं। हम हाथी के बगल में खड़े एक गार्ड को भी देख सकते हैं क्योंकि यह मुंह में पानी लाने वाला मौका होता है। वीडियो में, हम अन्य ग्राहकों को अपनी बारी का इंतजार करते हुए देख सकते हैं क्योंकि विक्रेता अपने विशेष अतिथि की सेवा कर रहा होता है।

[dgv_vimeo_video id=”759791332″]

हमारे देश में एक से बढ़कर एक अनोखी चीज देखने को मिलती है। कई बार कुछ चीजें हमारी सोच के परी होती है। हालांकि, इस वीडियो में गजानन को गोलगप्पे खाता देख सभी को थोड़ा डर भी लग रहा होगा लेकिन फिर भी वहां पर मौजूद होकर और खासकर बड़ी हिम्मत के साथ दुकानदार अपने विशेष अतिथि का सत्कार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, सोना चमका, देखें ताजा भाव

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews