Social Media Viral : ‘सारी चीज़ें बड़ों के लिए क्यों’ मास्टर अद्विक के सवाल पर आनंद महिंद्रा ने दिया ये जवाब

Emoji

Social Media Viral : क्या कभी आपने बचपन में अपने माता पिता से ये सवाल किया है कि सारी चीज़ें बड़ों के लिए ही क्यों बनाई जाती है। या आपके बच्चे ने आपसे ये शिकायत की है कभी ? बच्चे अक्सर इस बात से कुछ ख़फ़ा से रहते हैं कि सारी अच्छी चीज़ें बड़ों के लिए बनाई गई हैं और उनके हिस्से आती है सिर्फ़ पढ़ाई। उनका बालमन इस बात पर किसी भी तरह की समझाईश को लिए तैयार ही नहीं होता।

‘सारी चीजें बड़ों के लिए ही क्यों’

हमने तो बचपन में ये भी सुना है कि चाय और कॉफ़ी सिर्फ़ बड़ों के लिए है..बच्चों को तो दूध ही पीना चाहिए। जबकि उस उम्र में दो घूँट चाय भी मिल जाती तो लगता जैसे कोई बड़ा ईनाम जीत लिया है। ठंड के मौसम में ज़रुर कई घरों में बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए तुलसी, अदरक वाली चाय का एकाध कप मिल जाता था, लेकिन ये भी कोई रूल नहीं था। तो आख़िर सारी चीजें बड़ों के लिए ही क्यों है…ये सवाल एक बार फिर किया है मास्टर अद्विक ने।

सोशल मीडिया वायरल

दरअसल एक्स पर विकास गर्ग नाम के व्यक्ति ने एक वीडियो शेयर करते हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए लिखा है कि “सर- यह अपील है मास्टर अद्विक के एक छोटे से अनुयायी की महिंद्रा_ऑटो कार खरीदने के निर्णय लेने में उन्हें समान रूप से प्रभावशाली मानने की”। इस वीडियो पर आनंद महिंद्रा ने न सिर्फ़ रिएक्टर किया है बल्कि रिट्वीट करते हुए जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा है कि ” तुम बिलकुल सही कह रहे हो, विकास। आज, बच्चों की आवाज़ और राय काफी हद तक इस बात को प्रभावित कर रही है कि परिवार कौन सी कार खरीदना चाहता है। और अद्विक भी सही हैं, हम शोरूम में बच्चों को महत्व देने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करते हैं। मुझे पता है कि हमारी टीम अद्विक के सुझाव पर कार्य करने के लिए प्रेरित होगी!” इस तरह उन्होंने इस बात पर हामी भरी है कि कार ख़रीदने के लिए अब बच्चों की राय भी ली जानी चाहिए। ये वी़डियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews