Social Media Viral : बच्चे ने बनाया मजेदार टाइम टेबल, लड़ने के लिए 3 घंटे रखे, आम खाने के लिए स्पेशल टाइम

Social media

Viral Post : हम घर में बच्चों को समय की कीमत करना सिखाते हैं। उन्हें बताया जाता है कि समय का सदुपयोग करें और इसे व्यर्थ नहीं बर्बाद करना चाहिए। यही वजह है कि अक्सर ही बच्चों को टाइम टेबल बनाने की सीख दी जाती है। पढ़ाई के लिए तो ये बेहद कारगर है ही, साथ ही इसे बनाकर बच्चे टाइम मैनेजमेंट भी सीखते हैं।

टाइम टेबल बेहत महत्वपूर्ण है। इसके आधार पर काम करने से बच्चे अनुशासित होना सीखते हैं और उन्हें हर काम के लिए पर्याप्त समय भी मिल पाता है। टाइम टेबल न  सिर्फ समय को अच्छी तरह से प्रबंधित करने में मदद करता है बल्कि ये भी बताता है कि कितना समय किसी कार्य के लिए उपलब्ध है और कैसे उसे सबसे अच्छी तरह से किया जा सकता है। ऐसा ही एक टाइम टेबल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्विटर पर ये पोस्ट laliba नाम के अकाउंट से की गई है और इसमें लिखा है ‘मेरे 6 साल के चचेरे भाई ने यह समय सारिणी बनाई…बस 15 मिनट का पढ़ाई का समय, जिंदगी तू मोहिद जी रा है।’ इसमें बच्चे ने सुबह 9 बजे से लेकर रात के साढ़े आठ तक की समय सारिणी बनाई है। ये काफी मजेदार है क्योंकि इसमें बस 15 मिनट पढ़ने के लिए दिया गया है बाकि सारा समय बाथरूम, टीवी, नहाने, खाने और सोने के लिए रिजर्व है। इतना ही नही..इसमें लड़ाई के लिए भी बाकायदा समय फिक्स है और वो भी पूरे तीन घंटे। साथ ही आम खाने और लाल कार से खेलने के लिए भी टाइम दिया गया है। ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और नेटिजंस इसपर बेहद मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews