Social Media Viral :  एक घंटे का पार्किंग शुल्क 1000 रुपये! इस मॉल में है ये प्रीमियम पार्किंग सुविधा, लोगों ने किए मज़ेदार कमेंट्स

media

Social Media Viral : इन दिनों अगर आप कार से कहीं जा रहे हैं तो सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की सामने आती है। जैसे जैसे सड़कों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है, पार्किंग की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में पेड़-पार्किंग एक बड़ी राहत होती है। दस या बीस रुपये देकर अगर आपको अपनी कार या टू व्हीलर के लिए सुरक्षित पार्किंग मिल रही है तो भला इससे ज़्यादा राहत की बात क्या होगी।

एक घंटे का पार्किंग चार्ज 1000 रुपये

हालाँकि कई बार कुछ जगहों पर पार्किंग शुल्क थोड़ा ज़्यादा भी होता है। जैसे अगर किसी बड़े मॉल में जाएं या फिर एयरपोर्ट पर तो वहाँ समय के अनुसार पार्किंग फ़ीस वसूली जाती है। लेकिन क्या आप किसी ऐसी जगह गए हैं..जहां एक घंटे का पार्किंग चार्ज 1000 रुपये हो। आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया वायरल

सोशल मीडिया एक्स पर ये पोस्ट की है Ishan Vaish नाम के यूज़र ने और उन्होंने बताया है कि बेंगलुरु (Bengaluru) के एक मॉल में अगर आपको अपनी गाड़ी एक घंटे पार्क करनी है तो प्रीमियम पार्किंग (Premium Parking) दर एक 1 हज़ार रुपये है। ये जगह है यूबी सिटी मॉल (UB City Mall) जिसे कुछ समय पहले तक देश का पहला लक्ज़री मॉल कहा जाता था। इस मॉल की ये फ़ोटो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसपर लिखा है ‘प्रीमियम पार्किंग रुपये 1000 प्रति घंटा’। इस पोस्ट पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। कोई लिख रहा है ‘क्या मैं अपनी नेनो यहाँ पार्क कर सकता हूं’ तो किसी ने लिखा है ‘इसमें कौन सी बड़ी बात है, अगर एक porch, Jugar, Ferrar के मालिक प्रति घंटे 1000 का भुगतान करते हैं, तो वे इसे अफोर्ड कर सकते हैं। घर पर पार्क करने के लिए ऑल्टो, 800, वैगनआर आदि है और ये लोग मेट्रो या बस से आएं’। फ़िलहाल पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews