पूछ मत बैठिएगा ‘सलीम लाला’ का पता, पढ़ते ही चकरा जाएगा दिमाग

Emoji

Social Media Viral : अगर कोई आपसे आपके घर का पता मांगे तो आप कैसे बताएंगे। ज़ाहिर सी बात है मकान नंबर, कॉलोनी या सोसाइटी का नाम, शहर, प्रदेश और अगर कोई बाहरी शख्स को हो तो उसे पिन नंबर भी देंगे। वहीं अगर ऑनलाइन कोई सामान ऑर्डर कर रहे हैं, तब तो और सचेत रहकर अपना पता लिखेंगे ताकि सामान कहीं इधर उधर न हो जाए।

पता बताने का अनोखा अंदाज़

लेकिन कहते हैं न..दुनिया में भांति भांति के लोग हैं और उतनी ही तरह के अजीब किस्सों की भी भरमार है। आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स से मिलाने जा रहे हैं। ये हैं सलीम लाला और इनका अंदाज़ तो इतना मज़ेदार है कि आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इन्होने ऑनलाइन कोई सामान ऑर्डर किया और उसमें जो पता दिया है, वो पढ़कर तो डिलीवरी बॉय की आंखों से आंसू निकल आए होंगे।

ये है सलीम लाला का पता 

अब देखिए सलीम मियां का पता लिखने का तरीका। ये लिखते हैं ’12-24/Z1, पाशा भाई की दुकान पे आके पूछ लो। सलीम लाला किधर रहते। सीधा घर तक लाके छोड़ते। चारमीनार, हैदराबाद।’ अब भला इस पते को पढ़कर किसे हंसी नहीं आएगी। सलीम लाला का सिर्फ तरीका ही गजब नहीं हे बल्कि यहां उनके आत्मविश्वास की भी दाद देनी होगी कि उन्हें पूरा भरोसा है ये पता ढूंढ लिया जाएगा और उनका सामान उन तक पहुंच जाएगा। ये पोस्ट कुछ दिन पहले की है जो फेसबुक पेज पर साझा की गई थी, लेकिन अब एक बार फिर वायरल हो रही है। अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं और इसपर कई मजेदार कमेंटस भी आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews