Social Media Viral : शादी के लिए लड़की नहीं मिली तो इस युवक ने शादी डॉट कॉम पर खुद के साथ शुरु कर दी चैटिंग

Emoji

Social Media Viral : अगर किसी को शादी करना है तो उसके कई तरीके हैं। घरवालों की मर्जी से अरेंज मैरिज की जा सकती है। किसी से प्रेम हो तो लव मैरिज का विकल्प है या फिर परिवारवालों की सहमति से भी शादी हो सकती है। लेकिन अगर अपने लिए सही लड़का या लड़की नहीं मिल रही है तो आजकल ऑनलाइन भी दूल्हा-दुल्हन तलाशे जा सकते हैं।

शादी डॉट काम पर हुआ मजेदार वाकया

शादी का मैच मिलाने के लिए कई वेबसाइट मौजूद है। इनमें से एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट है शादी डॉट काम (Shaadi.com)। यहां आपका अकाउंट है तो इसके बाद आप किसी व्यक्ति के साथ बातचीत कर सकते हैं और अगर दोनों पक्षों को पसंद आए तो बात आगे बढ़ सकती है। लेकिन हाल ही में शादी डॉट काम पर एक मज़ेदार वाकया देखने को मिला। यहां एक शख्स ने खुद से ही चैटिंग शुरु कर दी।

सोशल मीडिया वायरल

इस स्क्रीन शॉट को shaadi.com के सीईओ अनुपम मित्तल ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें यूजर हैंडल ‘ग्रीनफ्लैगविवेक’ ने पहले लिखा है कि ‘ये सारे कपल रील मेरे ही फीड में क्यों आते हैं।’ उसके बाद खुद ही इसका जवाब देते हुए लिखा है ‘अबे तो तू क्यों जल रहा है।’ अगला कमेंट किया है ‘हां भाई जल रहा हूं क्योंकि इतना बड़ा ग्रीन फ्लैग होते हुए भी वाइफ नहीं है।’ और आगे लिखा है कि ‘क्योंं..पर तू तो बहुत बड़ा टेलर स्विफ्ट फैन है। कोई टॉकिंग स्टेज तो होगी’ और इसके जवाब में लिखा है ‘ब्रो अब मुझे टॉकिंग स्टेज पर नहीं, शादी के स्टेज पर जाना है।’ इस मजेदार वाकये को शेयर करते हुए अनुपम मित्तल ने लिखा है ‘Shaadi.com कमेंट सेक्शन कुछ और है’ और फिर पोस्ट पर भी रिप्लाई करते हुए लिखा है कि ‘भाई खुद के साथ यूनो खेल रहा है।’ ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग भी इसपर बेहद दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews