हेलीकॉप्टर से वर्ल्ड कप फाइनल देख सकेंगे दर्शक! सोशल मीडिया पर मिल रहा अनोखा ऑफर

हेलीकॉप्टर से वर्ल्ड कप फाइनल देख सकेंगे दर्शक! सोशल मीडिया पर मिल रहा अनोखा ऑफर

World Cup 2023 : 19 नवंबर को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए क्रिकेट प्रेमियों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस मैच का आयोजन अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जा रहा है, जिसके लिए सभी प्लेयर्स वहां पहुंच चुके हैं। साथ ही कल होने वाले मैच की तैयारी में लग गए हैं। मैच देखने के लिए टिकट की एडवांस बुकिंग लगातार जारी है। जिसे देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियां आएंगे। इसी बीच मैच को लेकर एक अनोखा पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच देखने के लिए दिया ये ऑफर

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आयुष प्रणव नामक यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया है जो कि तेजी से वायरल हो गया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा, “वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अगर कोई अहमदाबाद की मोदी स्टेडियम में देखना चाहता है तो वह मुझसे संपर्क कर सकता है। हम हेलीकॉप्टर से मैच देखने जाएंगे। इसके लिए हम शनिवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट से चलेंगे और अहमदाबाद में नाश्ता करने के बाद मैच देखकर वापस लौट आएंगे। इसके लिए मुझे दो लोगों की जरूरत है।”

देखें वायरल पोस्ट

मजा तो तब आता है जब पोस्ट के आखिर में शख्स ने कुछ ऐसा लिखा, जिसने सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, उसने आगे लिखा, “यदि आप में से कोई इंटरेस्टेड हो तो मुझे मैसेज कीजिए लेकिन हां इसके लिए आपके पास हेलिकॉप्टर और टिकट दोनों होने चाहिए वरना हम नहीं जा पाएंगे”। इसके बाद अन्य यूजर्स के कॉमेंट्स आने लगे। एक यूजर ने लिखा, “भाई हेलीकॉप्टर और टिकट तो मैं ले आऊंगा, तुम बस पार्किंग की जगह दिलवा देना” तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, “भाई तुमने पोस्ट के अंत में धोखा दे दिया”। बता दें कि इस वायरल पोस्ट को @ayushpranav3 अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 4000 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews