सनी देओल के फैन ने अपने ऑटो रिक्शा को दिया ये रूप, बॉबी देओल ने की तारीफ

sunny deol

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड सेलिब्रिटिज को लेकर हमने लोगों की दीवानगी के कई नमूने देखे हैं। हाल ये है कि साउथ में तो फिल्मी हीरो हीरोईन के मंदिर तक बना दिए जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने अपने ऑटो को ही अपने फेवरेट हीरो के रंग में रंग दिया हो।

हैलो मैं डॉ प्रभुराम चौधरी बोल रहा हूँ- स्वास्थ्य मंत्री ने पूछा मरीजों का हालचाल

ये ऑटो रिक्शा ड्राइवर फैन है बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल का। उनके प्रति दीवानगी का आलम ये है कि इन्होने अपने ऑटो रिक्शा में हर जगह सनी देओल की तस्वीरें लगा रखी है और नाम लिखा हुआ है। लेकिन बात सिर्फ इतनी भर नहीं, ये रिक्शा हाईटेक है..इसमें वाईफाई की सुविधा है और हाथ धोने के लिए वॉशबेसिन भी लगा हुआ है। सााथ ही यहां हरियाली का भी बंदोबस्त है। पिछले दिनों ये फैन अपने फेवरेट हीरो से मिलने उनके ऑफिस जा पहुंचा। हालांकि सनी देओल उस वक्त ऑफिस में नहीं थे, लेकिन जब बॉबी देओल को इसकी खबर लगी तो वो बाहर तक आए और उन्होने इस रिक्शा वाला का शुक्रिया अदा किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews