Swiggy ने किया ट्वीट तो जवाब में UP Police ने दिया ये दिलचस्प जवाब

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया काफी दिलचस्प प्लेटफॉर्म है। यहां अक्सर मजेदार वाकये होते रहते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने एक ट्वीट किया। उस ट्वीट के जवाब में उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने मजेदार रिट्वीट किया है।

दूल्हा बिन चश्मे के नहीं पढ़ सका अखबार, दुल्हन ने लौटा दी बारात

दरअसल स्विगी ने अपने ट्वीट में लिखा था “आप सभी को खुश नहीं कर सकते, आप ……. नहीं हैं।” इससे पहले किए एक ट्वीट में स्विगी ने लिखा था “आप सभी को खुश नहीं कर सकते, आप बटर गार्लिक नान नहीं हैं।”

स्विगी के इस ट्वीट के जवाब में यूपी पुलिस ने मजेदार रिट्वीट करते हुए लिखा है “आप हर समस्या का समाधान नहीं कर सकते, आप यूपी 112 नहीं हैं।” साफ लगता है कि ये ट्वीट उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्विगी के अंदाज में ही हल्के फुल्के मजाक के तौर पर किया है। बता दें कि 112 यूपी पुलिस का हेल्पलाइन नंबर है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews