तापसी पन्नू को पसंद आया ‘हवस का आतंक,’ इन दिनों कर रही हैं ये काम

तापसी पन्नू को पसंद आया ‘हवस का आतंक,’ इन दिनों कर रही हैं ये काम

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ को लेकर चर्चाओं में हैं और इस बीच वो इंतजार का समय हिंदी उपन्यास पढ़कर गुजार रही हैं। लेकिन ये उपन्यास कुछ अलग तरह के हैं। तापसी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें डाली हैं जिनमें वो ‘हवस का आतंक’ ‘प्यार का आतंक’ और ‘डकैती 60 लाख की’ नाम के उपन्यास पढ़ती नजर आ रही हैं।

इस डांसर ने कुछ अलग अंदाज में किया शिव तांडव, बन रहा लोगों की पसंद, जमकर हो रहा वायरल

तापसी पन्नू राइटर  दिनेश पंडित के लिखे नॉवेल्स के साथ देखी जा रही हैं। अपने इंस्ट्राग्राम पोस्ट पर वो इन नॉवेल को लेकर टिप्पणी भी कर रही हैं। ‘हवस का आतंक’ के लेकर उन्होने लिा है  “I’m kind of getting a hang of his writing style now..ये इश्क़ भी बड़ा नापाक है , आज साथ तो कल ख़िलाफ़ है- दिनेश पंडित..I think I will start using his lines more often now!” वहीं ‘प्यार का आतंक’ के लिए उन्होने लिखा ” This turned out to be the quickest I’ve finished a book. अगर प्यार करने के लिये इजाज़त लेनी पड़ती तो कितने मजनुओं की मोहब्बत छिन जाती। इजाज़त सरकारी दफ़्तर माँगते हैं, आशिक़ों के दिल नहीं।“ उनकी इन तस्वीरों पर अब सेलेब्स और फैन्स कमेंट कर रहे हैं। एकता कपूर ने एक कमेंट करते हुए कहा है कि मैं अब इन नॉवेल को खरीदूंगी और इनपर शो बनाऊंगी। 

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews