जुगाड़ की टेक्निक, मोटरसाइकिल की मदद से कुछ ही पलों में निकालिये गन्ने का रस

जुगाड़ की टेक्निक, मोटरसाइकिल की मदद से कुछ ही पलों में निकालिये गन्ने का रस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गर्मियों का मौसम हो तो गन्ने के रस से बढ़िया भला क्या होगा। और अगर आपके पास एक जुगाड़ वाली बाइक हो तो गन्ने के रस का मजा कई गुना बढ़ जाएगा। अब आप भी सोचेंगे कि भला गन्ने के रस और बाइक का क्या मेल है। इसके लिए आपको ये मजेदार वीडियो देखना होगा।

जुगाड़ के मामले में भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं। कई बार जो काम इंजीनियर लंबी मेहनत और बहुत सारा पैसा लगाकर करते है, छोटी छोटी जगहों पर सामान्य लोग अपनी जुगाड़ तकनीक से उसका तोड़ निकाल लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें तीन लोग मिलकर बड़े ही अलग अंदाज में गन्ने का रस निकाल रहे हैं। ये वीडियो ट्विटर पर RANDOM FACTS नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें हम देख सकते हैं कि हैंडपंप के शेप में इन्होने एक लकड़ी की एक मशीन तैयार की है और इसमें गन्ना फंसाया जा रहा है। हैरान आप उस समय रह जाएंगे जब देखेंगे कि मशीन को चलाया कैसे जा रहा है। दरअसल एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चलाता हुआ राउंड लगा रहा है और उसके मोटरसाइकिल चलाने से गन्ने के रस को निकालने वाली मशीन घूम रही है। इस तरह जो काम हाथ की मशीन से काफी देर में होता, वो इस जुगाड़मेंट से कुछ ही सेकेंड में हो जा रहा है। थोड़ी ही देर में इस मशीन से ढेर सारा गन्ने का रस निकल रहा है। ये ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और इसे 99 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग इस कमाल के आइडिया की तारीफ कर रहे हैं और इसे बेहतरीन ट्रिक बता रहे हैं।

https://twitter.com/RANDOMFACTS2022/status/1537481388773019648?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1537481388773019648%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fviral-video-of-extracting-sugarcane-juice-in-an-inovative-way-watch-video-3076171

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews