शादी में दूल्हा दुल्हन ने लगाए पुशअप, Video वायरल

शादी में दूल्हा दुल्हन ने लगाए पुशअप, Video वायरल

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपने अब तक कई शादियां देखी होंगी। शादियों के बदलते ट्रेंड देखे होंगे। पिछले कुछ समय में शादी के दौरान कई नए नए चीजें जुड़ती जा रही हैं। संगीत की रस्म हो या मेहंदी की..अब हर इवेंट ग्रांड हो गया है। दूल्हा दुल्हन की एंट्री से लेकर डीजे, डांस और शादी रस्में भी पूरी तरह डिजाइन की जाती है। दूल्हा दुल्हन का डांस हो या फिर रिश्तेदारों या मेहमानों का..लोग महीनों पहले से प्रैक्टिस करते हैं। हर शादी को कुछ न कुछ खास बनाने की कोशिश की जाती है।

IMD Alert : अगस्त-सितंबर में सामान्य बारिश की संभावना, दिल्ली-MP में बौछारें पड़ने के आसार, केरल-तमिलनाडु सहित 7 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इन नए और अनोखेपन के लिए लोग हजारों लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। चाहे वो वेडिंग ड्रेस हो या मेकअप, वेडिंग वेन्यू हो या खाने का मेन्यू..हर चीज का खास इंतज़ाम किया जाता है। शादी आज की तारीख में दो परिवारों के बीच का मामला नहीं बल्कि एक इवेंट बन गई है। किसने वेडिंग प्लानर्स मार्केट में आ गए हैं जो आपकी शादी को स्पेशल बनाने के लिए नए नए आइडिया लाते हैं। बस आपको इन आइडिया के लिए उन्हें अच्छी खासी मोटी रकम देनी होती है।

लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो बिना किसी खास तैयारी के मौके को यादगार बना देता है। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसमें दूल्हा दुल्हन शादी के कपड़ों में ही स्टेज पर पुशअप करते दिख रहे हैं। इस बात ने इनकी शादी को एकदम खास बना दिया और अब ये वीडियो वायरल है। हम देख सकते हैं कि इसमें दोनों एक दूसरे के साथ लगभग कॉम्पिटिशन के अंदाज़ में पुशअप्स कर रहे हैं। दुल्हन अपनी साड़ी और हैवी ज्वेलरी के बावजूद कहीं से पीछे नहीं है। इन्हें देखकर लगता है कि दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं और इसी बात ने इनकी शादी के अवसर को भी बेहद रोचक बना दिया है। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews