
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हम सभी ने कभी न कभी जादू का खेल देखा ही होगा। जादू दरअसल हाथ की सफाई और ट्रिक का समावेश है। सामने वाले के दिमाग को भ्रम में डालकर कौन कैसे खेल जाता है..यही जादू का मूल मंत्र है। हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा जादू दिखा रहा है।
इस वीडियो में एक स्कूली बच्चा नजर और रहा है जो क्लास में सबको जादू दिखा रहा है। हम देखते हैं कि ये बच्चा अपनी दोनों हथेली के नीचे एक-एक पत्थर रखता है। अगले ही पल सब अचरज में पड़ जाते हैं जब दोनों पत्थर बच्चे की एक ही हथेली के नीचे नजर आते हैं। ये बच्चा बहुत ही समझदारी से हाथ की सफाई दिखा है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर sahil.aazam नाम के पेज से शेयर किया गया है और इसे अब तक करीब 60 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस बच्चे की हाथ की सफाई की तारीफ कर रहे हैं और कई लोग तो इसे बड़ा जादूगर बनने की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

