जब लग गया जाम..कुत्ते ने संभाली ट्रैफिक की कमान, देखिये Video

dog-black-1-10-1603458155-456512-khaskhabar

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सड़कों पर हम सबसे ज्यादा परेशान होते हैं जाम से। ट्रैफिक जाम में फंसने पर काम आती है ट्रैफिक पुलिस। सड़क पर स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए ही ये व्यवस्था बनाई गई है। लेकिन अगर जानवरों की दुनिया में जाम लग जाए तो आखिर क्या होगा।

इसका जवाब इस मजेदार वीडियो में देखने को मिल रहा है। यहां एक कुत्ता ट्रैफिक गार्ड की भूमिका निभाता दिख रहा है।ये जाम कुछ भेड़ों की वजह से लगा है। वीडियो में हम देखते हैं कि एक गली में भेड़ों की कतार लग गई है और आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। तभी एक कुत्ता वहां आता है और भेड़ों के ऊपर से छलांग लगाता निकल जाता है। भेड़ें तब भी टस से मस नहीं होती तो वो दुबारा आकर वही करता है। इसके बाद फिर भेड़ों में हलचल मच जाती है और वो जल्दी जल्दी वहां से निकलती हैं। ये बहुत ही फनी वीडियो है जिसमें हमें एक कुत्ते की समझदारी दिखाई दे रही है। इसे अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस इंटेलिजेंट डॉग की तारीफ कर रहे हैं।

https://twitter.com/Yoda4ever/status/1547552741295149056?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1547552741295149056%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fthis-dog-is-of-great-use-becomes-a-traffic-guard-when-needed-see-viral-video-3159839

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews