Video : दौड़कर आई बच्ची और छू लिए सैनिक के पैर, स्मृति ईरानी ने शेयर किया वीडियो

Video : दौड़कर आई बच्ची और छू लिए सैनिक के पैर, स्मृति ईरानी ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  आज हम आपको एक छोटी बच्ची से मिलवाने जा रहे हैं..उसने ऐसा कुछ किया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ये वीडियो शेयर किया है। इसमें छोटी सी बच्ची की देशभक्ति की भावना और संस्कार नजर आ रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि सेना के कुछ जवान मेट्रो स्टेशन पर खड़े हैं। तभी एक छोटी सी क्यूट बच्ची भागते हुए उनके पास आती है। वो एक सैनिक के पास पहुंचती है, सैनिक उसे देखकर लाड़ करता है तभी वो बच्ची झुकती है और उस सैनिक के पैर छू लेती है। अचानक ये देखकर सैनिक भावुक हो जाता है और उसे प्यार करने लगता है। वीडियो तेजी से वायरल है और इसे अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इसे शेयर करते हुए लिखा है कि ‘इस बेटी को आशीर्वाद एवं परिवार को आभार बिटिया को उत्तम संस्कार देने के लिए।’ लोग इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो रहे हैं और तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews