
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया की दुनिया इतनी विविध है कि कोई पार नहीं। इसपर आपको अपनी चॉइस की हर फोटो वीडियो मिल जाएगा। बच्चों और वाइल्ड लाइफ कैटेगरी में ढेर सारे कमाल के वीडियो उपलब्ध हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक क्यूट बच्ची और उसका डॉगी साथ में है।
वीडियो में ये छोटी सी बच्ची अपने डॉग (dog) को लाड़ करते और किस (kiss) करते नजर आ रही है। बच्ची और डॉगी दोनों एक दूसरे को दुलार कर रहे हैं। बच्ची डॉगी को किस करती है और लड़खड़ा कर नीचे गिर पड़ती है। फिर खड़ी होती है और डॉगी के साथ खेलने लगती है। इस वीडियो में बच्ची और डॉग के बीच की बॉन्डिंग साफ दिख रही है कि किस तरह दोनों एक दूसरे को लेकर केयरिंग और लविंग है। हमने भी देखा है कि अक्सर ही बच्चे अपने pet के साथ खूब घुलमिल जाते हैं और दिनभर उनके साथ खेलते रहते हैं। ये वीडियो उसी की बानगी है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
https://twitter.com/taherfarhad1/status/1535237274677350400
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

