नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती हैं जिन्हें देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। शेर दूर से देखने में तो अच्छा लगता ही है, लेकिन अगर वह सामने आ जाए तो व्यक्ति के पसीने छूट जाना भी जाहिर सी बात है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वह वाकई में हैरान कर देने वाला है। किसी को भी पल भर में चीर फाड़ कर रख देने वाले बब्बर शेर के आगे एक व्यक्ति जो हरकत कर रहा है उसे देखकर हर कोई हैरान है।

शायद ही कोई ऐसा होगा जो शेरों के पास जाकर अपनी जान जोखिम में डाले। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ऐसा ही करता दिखाई दे रहा है। व्हाइट कलर की शर्ट और पेंट पहने ये व्यक्ति शेर के बाड़े में घुसकर उसके सामने जाकर खड़ा हो गया है। बाड़े में शेर के साथ शेरनी भी मौजूद है। सामने दो दो बड़े शेरों को देखकर भी यह व्यक्ति वहां से हटने की कोशिश नहीं कर रहा है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि आखिरकार ये व्यक्ति करना क्या चाहता है।

 

Must Read- इंटरनेशनल खिलाड़ियों से भरी इंडिगो फ्लाइट का इंजन हुआ फेल, यात्रियों ने एयरपोर्ट पर मचाया हंगामा

व्यक्ति को अपने सामने खड़ा देखकर शेर आक्रामक होता भी दिखाई दे रहा है। शेर के पंजे के वार से व्यक्ति जमीन पर गिर जाता है, लेकिन उसके बाद भी वो वहां से नहीं हटता। शेर उस पर फिर से हमला करता है और नोचने की कोशिश करता है, लेकिन दांत चुभने के बाद भी व्यक्ति वहीं खड़ा हुआ है।

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। 45 सेकंड का यह वीडियो हर किसी को हैरान कर रहा है। यूजर्स वीडियो पर कमेंट करके शेर के सामने खड़े शख्स का हाल-चाल भी पूछा है। तो कोई उसे इस तरह की हरकत करने पर मानसिक रूप से अस्थिर बोल रहा है।