डिग्री के लिए खुशी का इजहार पड़ा महंगा, स्टेज पर डांस करने पर प्रिंसिपल ने डिग्री देने से इनकार किया

डिग्री के लिए खुशी का इजहार पड़ा महंगा, स्टेज पर डांस करने पर प्रिंसिपल ने डिग्री देने से इनकार किया

Viral Video : पढ़ाई पूरी होने के बाद डिग्री लेना किसी भी स्टूडेंट के जीवन का बेहद महत्वपूर्ण अवसर होता है। इस मौके पर उनकी खुशी का भी कोई पारावार नहीं रहता और वो इसे अलग अलग तरीके से ज़ाहिर भी करते हैं। लेकिन अपनी खुशी जताने के कारण एक छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने डिग्री देने से मना कर दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये वीडियो अमेरिका में फ‍िलाडेल्‍फ‍िया के गर्ल्स हाईस्‍कूल का बताया जा रहा है। यहां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया और  ग्रेजुएशन पूरा करने वाले स्‍टूडेंट्स को डिग्री दी जा रही थी। इसी दौरान एक हफ्सा अब्दुर-रहमान का नाम पुकारा गया। छात्रा स्टेज पर जाते हुए कुछ अधिक उत्साहित हो गई और थिरकने लगी। उसका ये मस्तमौला अंदाज़ देखकर वहां बैठे लोग भी हंस पड़े। लेकिन ये बात प्रिंसिपल को पसंद नहीं आई।

वीडियो में दिखाई देता है कि छात्रा जब प्रिसिंपल के पास पहुंचती है और डिग्री लेने के लिए हाथ बढ़ाया तो उन्होने उसका हाथ नीचे कर दिया और कुछ समझाने लगी। इसके बाद हम छात्रा को बिना डिग्री लिए वापस लौटते देखते हैं और प्रिंसिपल उसकी डिग्री वही नीचे रखी एक बास्केट में डाल देती हैं। साफ पता चल रहा है कि उन्हें उसका मंच पर यूं डांस करना बिल्कुल पसंद नहीं आया है। 6abc.com के मुताबिक प्रिंसिपल लिसा मेसी ने छात्रों को पहले ही हिदायत दी थी कि कि जब वे मंच पर चलें किसी को भी बहुत अधिक खुशी का इजहार नहीं करना है और ताली भी नहीं बजाना है। वहीं इस घटना के बाद हफ्सा अब्दुर-रहमान ने कहा कि मैं बहुत शर्मिंदा महसूस कर रही थी और बाकी ग्रेजुएशन समारोह का आनंद भी नहीं ले सकी। ये वीडियो ट्विटर पर Brian Smith नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और लोग इसपर तरह तरह  के कमेंट्स कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews