Video : ‘कुत्तों से सावधान’ इबारत के पीछे था कुछ और हाल, देखिये वीडियो

dog-black-1-10-1603458155-456512-khaskhabar

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कुत्तों से सावधान..beware of dogs.. हमने अक्सर कई जगहों पर ये लिखा देखा है और पढ़कर एकदम सचेत भी हो जाते हैं। कुत्तों से ये डर स्वाभाविक है क्योंकि अगर वो गुस्से में आ गए तो ये किसी को भी महंगा पड़ सकता है। इसीलिए मकानमालिक भी आने वालों को सतर्क करने के लिए इस तरह की पट्टी लगा देते हैं। लेकिन कभी कभी कुछ बातें काफी मजेदार साबित होती हैं।

खोदा पहाड़ निकली चुहिया..ये कहावत आपने सुनी होगी। इस वीडियो को देखकर भी ऐसा ही कुछ लग रहा है। यहां एक गेट पर बड़े बड़े अक्षरों में beware of dog लिखा है। देखकर लगता है कि कोई बड़ा खूंखार का डॉग होगा। लेकिन कैमरा अदंर जाता है तो हम देखते हैं कि एक छोटी सी कुर्सी पर बहुत ही छोटा सा डॉगी बैठा हुआ है। वो इतना छोटा है कि अगर कोई आ जाए तो भी कुछ न कर पाए। इतना छोटा कि गेट पर लिखी इबारत भी उससे बड़ी है। ये बहुत ही क्यूट वीडियो है और इसे देखने के बाद लगता है कि इस डॉगी से तो सावधान रहने की बजाय इसे गोद में उठा लेना चाहिए।

https://twitter.com/buitengebieden/status/1546526407874019338

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews