
पटना, डेस्क रिपोर्ट। बिहार के पटना (Patna) रेलवे स्टेशन के एक टिकट काउंटर पर लगा साइन बोर्ड (Signboard) इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस साइन बोर्ड पर जो लिखा है उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिस टिकट काउंटर पर यह बोर्ड लगा हुआ था वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सिर्फ एक बोर्ड रखा दिखाई दे रहा था, जिस पर लिखा हुआ था बाथरूम से आ रहे हैं। बस इसी वजह से यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। लोगों ने इस बोर्ड को लगाने वाले कर्मचारी की इमानदारी की तारीफ की है तो कुछ ने उसे गैर जिम्मेदार ठहरा दिया है। वहीं कुछ लोग मजाक बनाने में लगे हुए हैं।
Patna Junction 😂😂🙏 pic.twitter.com/T8MOLR3APJ
— Aye Himanसू ® (@4mlvodka) August 30, 2022
Must Read- Asia Cup: दुबई में मस्ती के मूड में नजर आए भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने शेयर किया वीडियो
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इतनी भी ईमानदारी दिखाना ठीक नहीं है। दूसरे यूजर ने बिहारी रॉक्स का कमेंट किया। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह सबसे ईमानदार अधिकारियों में शामिल है। इसके अलावा वीडियो पर और भी कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

