ट्रेन के डिब्बे को बनाया ‘पर्सनल थिएटर’, चलती ट्रेन में इस शख्स ने किया कमाल का जुगाड़

Film played from projector in train compartment

Viral Video : कहते हैं शौक़ बड़ी चीज़ है। शौक़ के लिए आदमी क्या क्या नहीं कर जाता है। और ये अच्छी बात भी है क्योंकि जिंदगी की आपाधापी में ये शौक़ ही है जो हमें भीतर से एनर्जेटिक बनाए रखते हैं। किसी को बागवानी का शौक़ हो सकता है, किसी को खाना बनाने का, किसी को खाना खाने का तो किसी को स्पोर्ट्स का। कोई आर्ट एंड कल्चर में दिल का सुकून पाता है तो किसी को संगीत और फिल्मों में आनंद आता है।

ट्रेन के डिब्बे में पर्सनल थिएटर 

आज हम आपको एक ऐसे ही शौक़ीन शख्स से मिलवाने जा रहे हैं। ये जनाब ट्रेन का सफर कर रहे हैं..लेकिन सफर करना इनका शौक़ नहीं है बल्कि इस सफर को भरपूर मनोरंजक बनाना है शौक़। ट्रेन में इन्होने अपने मनोरंजन के लिए जो किया, वही बात इन्हें खास बनाती है। अब लंबा सफर काटने के लिए आजकल हर दूसरा व्यक्ति ही मोबाइल या लैपटॉप पर फिल्म या कोई सिरीज देखने लगता है। लेकिन इन्होने तो रेल के डिब्बे को ही सिनेमाहॉल बना दिया। 

वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसे _anju_.singh_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें नजर आता है कि कैसे एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन में प्रोजेक्टर और चादर की मदद से पर्सनल थिएटर बना लिया है। इसने ट्रेन में एक सफेद चादर लटकाई और उसे पर्दे के रूप में इस्तेमाल किया। बस फिर क्या था, चलती ट्रेन में पूरा सिनेमाहॉल वाला फील आ गया। ये वीडियो देखकर आप भी इसके दिमाग की दाद देंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर तो इस आइडिया को जबरदस्त सराहना मिल रही है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि अब और ज्यादा लोग इस आइडिया को प्रयोग में लाने लगेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews