
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हम भारतीय जुगाड़ के मामले में कमाल के होते हैं। हमारे यहां जुगाड़मेंट से ऐसे ऐसे कारनामे हो जाते हैं, जो कोई सोच भी नहीं सकता। ऐसा ही एक मज़ेदार वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
कहते हैं आवश्यकता अविष्कार की जननी है…ये वीडियो देखकर आपको कुछ ऐसा ही लगेगा। इसमें सड़क पर दौड़ती एक वैन नजर आ रही है..लेकिन सामने से देखो तो पता चलता है कि माजरा तो कुछ और ही है। पीछे से वैन दिखने वाली ये गाड़ी सामने से ऑटो की तरह है। सामने से ओपन ऑटोनुमा गाड़ी में एक शख्स पूरे स्वैग के साथ बैठा उसे चला रहा है। आगे से ऑटो और पीछे से वैन जैसी ये गाड़ी सड़क पर निकली तो सभी का ध्यान इसकी ओर खींच गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर है और लोग इस देसी जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

