Vijay Mallya के ट्वीट का यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक, दिए ऐसे रिएक्शन

Vijay Mallya के ट्वीट का यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक, दिए ऐसे रिएक्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव की धूम धाम से शुरुआत हुई है और सभी लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच विजय माल्या (Vijay Mallya) का एक ट्वीट सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास रास नहीं आया है और उन्होंने इस पर तरह तरह के कमेंट करना शुरू कर दिए हैं।

हजारों करोड़ रुपए का फ्रॉड करने के मामले में विजय माल्या भारत सरकार की वांटेड लिस्ट में शामिल है। उन्हें लगातार वापस लाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में जब विजय माल्या ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी के पर्व की शुभकामनाएं दी, तो लोगों ने उनसे पैसा वापस लौटने की मांग की।

Must Read- Anand Mahindra ने शेयर किया अनोखा वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

चतुर्थी के दिन दोपहर में विजय माल्या ने ट्वीट किया और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए कोई उन्हें वापस देश लौट आने की बात कह रहा है तो कोई लूटे हुए पैसे लौटाने को कह रहा है।

यूजर ने विजय माल्या से कहा कि तुम सारा पैसा लौटा दो सब कुछ हैप्पी हो जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा पैसा कब वापस करोगे। एक यूजर ने विजय माल्या का मजाक बनाते हुए घर आजा परदेसी गाने के बोल लिख दिए।

एक अन्य यूजर में विजय माल्या से सवाल किया कि सेठ आजकल कहां हो कभी एसबीआई ब्रांच पर आकर मिलो। लोग यह कहते दिखाई दिए कि भारत के बैंक लंबे समय से विजय माल्या का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने यह सवाल भी किया कि आखिरकार उन्होंने इतने पैसों का किया क्या है।

एक यूजर ने तो विजय माल्या के नाम का संधि विच्छेद ही कर दिया। विजय माल्या के नाम को यूजर ने टुकड़े में बांटते हुए विजय माल ले गया बता दिया। बता दें कि विजय माल्या पर फ्रॉड के कई सारे केस हैं और वो लंबे समय से देश से फरार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews