Video : 5वीं के स्टूडेंट ने मैडम के लिखा love letter, शादी के लिए भेजा 2100 रूपये का शगुन

Video : 5वीं के स्टूडेंट ने मैडम के लिखा love letter, शादी के लिए भेजा 2100 रूपये का शगुन

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आपने कभी न कभी किसी को लव लेटर (love letter) जरूर लिखा होगा। नहीं लिखा हो तो देखा पढ़ा जरूर होगा। लेकिन आज हम आपको जिस लव लेटर की कहानी बताने जा रहे हैं, वो बड़ी ही अनोखी है। ये एक मासूम सी लव स्टोरी है, जिसका हीरो पांचवी क्लास का एक स्टूडेंट (5th class student) है।

अपनी स्कूल लाइफ में अक्सर ही बच्चों को अपने टीचर्स पर क्रश हो जाता है। ये मनोविज्ञान का सिद्धांत भी है और इसे किशोरवय उम्र का आकर्षण भी कहा जाता है। लेकिन किसी को लेकर क्रश हो जाना अलग बात है और उसका इज़हार कर देना अलग बात। वो भी अगर बच्चा 5वीं क्लास का स्टूडेंट को तो मामला बड़ा ही रोचक बन जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लव लेटर वायरल हो रहा है जो एक पांचवी के छात्र ने अपनी टीचर को लिखा है। इस प्रेम पत्र में उसने लिखा है “डियर सोनिया मैडम, मैडम मेरी जानेमन..बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे। शादी भी करेंगे बच्चे भी करेंगे बस मेरे 18 का होने तक रूक जाना रे। फ्रॉम शिवम, 5th बी।” बात यहीं थमती नहीं है, शिवम नाम के इस बच्चे ने सोनिया मैडम को 2100 रूपये का शगुन भी दिया है।

ये लेटर सामने आने के बाद जब बच्चे से पूछा गया कि उसे पैसे कहां से मिले तो उसने बताया कि कि भाई के मीमचैट एप वॉलेट से चुराए है। उसका भाई मीम्स बनाता है और उससे पैसे कमाता है। हालांकि पहली नजर में ये बात फनी लगती है लेकिन इसकी गहराई में जाकर बच्चे के मनोविज्ञान को समझने और उसे दुरूस्त करने की जरूरत है। बच्चा एक तरफ तो रील्स और फिल्मी गीतों से प्रभावित होकर अपनी टीचर को लव लेटर लिख रहा है, वहीं पैसे भी चुरा रहा है। किशोर होते बच्चों के लिए आजकल काउंसलिंग और तमाम सुविधाएं मौजूद है और ऐसी घटनाएं हमें फिर सबक सिखाती है कि बच्चों के साथ जरूरी संवाद बनाए रखने और उनके शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की कितनी जरूरत है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews