Video : Blind बच्ची ने जब पहली बार देखी दुनिया, आंखों में रोशनी आई तो इस तरह टुकुर-टुकुर देखा

Video : Blind बच्ची ने जब पहली बार देखी दुनिया, आंखों में रोशनी आई तो इस तरह टुकुर-टुकुर देखा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आंखें वो अनमोल तोहफा है जिससे हम इस सुंदर दुनिया को देख पाते हैं। इन दो आंखों के कारण ही हमें जीवन के रंग, नज़ारे और तमाम दृश्य दिखते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो कुदरत की इस नेमत से महरूम हैं। कुछ लोगों जन्म से तो कुछ लोग किसी हादसे में आंख खो देते हैं। कई बार आई ट्रांसप्लांट (Eye Transplant) से कुछ लोगों की आंखों में रोशनी वापिस भी आ जाती है।

ऐसा ही एक भावुक दृश्य आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। एक बच्ची जो जन्मजात दृष्टिहीन (Blind) थी, उसे आई ट्रांसप्लांटेशन के बाद देखने को मिला। इस छोटी का बच्ची के ऑपरेशन के बाद जब उसकी आंखों की पट्टी हटाई गई, तब बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 5 मिनिट के इस वीडियो  में एक बच्ची हॉस्पिटल में है और डॉक्टर उसके आंखों की पट्टी काट रहे हैं। बच्ची अपनी मां की गोद में बैठी है और जब पट्टी हटती है तो वो अचरज से भर जाती है। पहली बार वो इस दुनिया को रोशनी (Eye Sight) मिलने के बाद देख रही है और ये देखकर वो इमोशनल हो जाती है। बच्ची जहां सब टुकुर टुकुर देख रही है वहीं मां उसे देखके देखकर रोने लगती है। मां बेटी का ये रिएक्शन इतना भावुक कर देने वाला है कि जो भी इस वीडियो को देखेगा, उसकी आंखें भर आएगी। यूजर्स इसपर काफी इमोशनल कमेंट्स कर रहे हैं। कोई लिख रहा है ‘मैं एक बड़ा आदमी हूं जो इस बच्ची को देखकर रो रहा है’  तो कोई कह रहा है ‘ये केवल विज्ञान से ही संभव हो पाया जिसने एक छोटी बच्ची को देखने का मौका दिया।’ इस वीडियो को देखकर हमें ये प्रेरणा भी मिलती है कि आंखें और शरीर के अन्य अंग डोनेट किए जाने चाहिए। हमारे जाने के बाद हमारी आंखें जीवित रहेंगी और इससे किसी और के जीवन में खुशियां भर जाएंगी।

https://twitter.com/TheFigen/status/1537205988415229953?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1537205988415229953%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fviral-video-of-a-girl-watch-over-3-5-million-user-see-here-3072475

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews