Video : बाघों के बीच बेधड़क घूम रहा कुत्ता, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

Video : बाघों के बीच बेधड़क घूम रहा कुत्ता, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बाघों (Tigers) के बीच क्या आपने किसी कुत्ते (dog) को बेखौफ होकर टहलते देखा है। ये काफी मुश्किल बात है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको भी इस बहादुर कुत्ते से प्यार हो जाएगा।

इस वीडियो में एक बहादुर गोल्डन रिट्रीवर (golden retriever) का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें काफी सारे टाइगर्स के बीच कुत्ता निडरता से घूम रहा है। खास बात ये कि बाघों को भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा और वो कुत्ते को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि जब ये बाघ छोटे शावक थे तब इस कुत्ते की मां ने उन्हें दूध पिलाया था, इसीलिए बाघ इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहे। वीडियो को टाइगर बिगफैन के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और अब तक इसे 1.2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Tiger (@tiger__bigfan)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews