Video : मोटरसाइकिल पर बैठे डॉग ने पहना हेलमेट, लोगों ने कहा- ‘इसी से कुछ सीख लो’

Video : मोटरसाइकिल पर बैठे डॉग ने पहना हेलमेट, लोगों ने कहा- ‘इसी से कुछ सीख लो’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। टू व्हीलर पर बैठने के लिए हेलमेट लगाने का नियम है। चालक और पीछे बैठी सवारी, दोनों को ही सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट लगाना चाहिए। लेकिन आज भी लोग अक्सर इस नियम की अवहेलना करते देखे जाते हैं। ऐसे में अगर आपको किसी बाइक पर एक कुत्ता हेलमेट लगाए दिखे, तो आप क्या कहेंगे।

सोशल मीडिया में अजब-गजब वीडियो का अंबार है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक डॉगी बाइक के पीछे बैठा है और उसने हेलमेट लगाया हुआ है। इतना ही नहीं, वो बाइक चालक को पकड़कर भी बैठा है। ये नज़ारा सड़क पर जिसने भी देखा, देखता रह गया। लोग मुड़ मुड़कर इस डॉगी को देख रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट होने के बाद यहां भी इस डॉगी का जादू छाया हुआ है। इस वीडियो को IPS अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही उन्होने इस डॉगी से सीख लेने की सलाह भी दी है। लोग भी इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा है ‘हेलमेट पहनो मनुष्यों कुत्ता तक पहने घूम रहा है’। वहीं दूसरा लिखता है “बड़ा ही सुंदर और क्यूट”।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews