Video : फिटनेस फ्रीक Shilpa Shetty ने जब करारी पकौड़ियां देखी तो यूं छूटा कंट्रोल

Video : फिटनेस फ्रीक Shilpa Shetty ने जब करारी पकौड़ियां देखी तो यूं छूटा कंट्रोल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी फिटनेस और फिट बॉडी के लिए जानी जाती हैं। वो रेगुलर योगासन करती हैं और वर्कआउट भी। आम तौर पर माना जाता है कि फिटनेस के लिए तली हुई चटपटी चीज़ों से दूर रहना चाहिए और सभी को लगता है कि शिल्पा भी स्ट्रिक्ट डाइट कंट्रोल करती होगी। लेकिन ये पूरा सच नहीं है..शिल्पा शेट्टी एक फूड लवर है और अपने शौक को समय समय पर पूरा भी करती रहती हैं।

Viral Video : “हसीना पागल दीवानी” गाने पर लड़की के डांस ने मचाया धमाल

हाल ही में उनका एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पकौड़ियों का स्वाद ले रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा जिम से लौटी हैं और इसके बाद जमकर चटपटे पकौड़ों का आनंद उठा रही हैं। उनके सामने आलू, प्याज और पालक की करारी पकौड़ियां है और इसे देखकर वो खुदपर कंट्रोल नहीं कर पाती। इसी के साथ वो खाते हुए अपने दोस्त मलाइका और करण को भी याद करती हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews