Video : ‘काला चश्मा’ पर थिरका विदेशी जोड़ा

Video : ‘काला चश्मा’ पर थिरका विदेशी जोड़ा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड सॉन्ग खासकर पंजाबी नंबर में ऐसी एनर्जी होता है कि वो किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर दे। हिंदी फिल्मों के साथ उनके गीतों का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में बिखरा है। कई लोग जो हिंदी भाषा जानते भी नहीं..वो भी इनके जादू में बंधे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियो हैं जिनमें विदेशी हिंदी गानों पर थिरक रहे हैं।

ग्लैमरस श्रुति हासन की नए लुक…!

ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ एक विदेशी जोड़ा ‘तेनू काला चश्मा जचदा ऐ, जचदा ऐ गोरे मुखड़े ते’ सॉन्ग पर झूमकर डांस कर रहा है। ये ‘US Dad Ricky Pond’ हैं जो अक्सर बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगाते दिख जाते हैं। रिकी पॉन्ड अमेरिका के वाशिंगटन से हैं और बॉलीवुड सॉन्ग्स के बड़े वाले फैन हैं। वो अक्सर ही अलग अलग गीतों पर डांस करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार भी वो और उनकी पार्टनर पूरी मस्ती और एक्स्प्रेशंस के साथ डांस कर रहे हैं। बार बार देखों फिल्म का ये सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ है और डांस नंबर्स में हमेशा ही शामिल होता है। कैटरीना और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया ये गाना सुपरहिट रहा था और बाद में इसके कई वर्जन आ चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ricky Pond (@ricky.pond)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews