Video : डांट पड़ने पर बच्चे ने टीचर को धमकाया ‘पुलिस में हैं पापा, गोली मार देंगे’

Video : डांट पड़ने पर बच्चे ने टीचर को धमकाया ‘पुलिस में हैं पापा, गोली मार देंगे’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्कूल में बच्चों को सबसे बड़ा डर लगता है टीचर की डांट से। ऐसा कोई बच्चा नहीं है जिसे कभी न कभी टीचर की डांट न पड़ी हो। कभी होमवर्क न किया हो, यूनिफॉर्म गंदी हो, स्कूल देरी से आए हों या फिर मार्क्स अच्छे नहीं मिले तो डांट और सजा मिलना तय होता था। ऐसे में कई बार बच्चे मन ही मन टीचर पर गुस्सा भी हो जाते हैं।

Government Job 2022 : बैंक में 1673 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 12 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें डांट पड़ने पर बच्चे ने टीचर को अपने पापा की धमकी दे डाली। इस वीडियो में हम देखते हैं कि पढ़ाई न करने पर बच्चे को डांट पड़ रही है और रोते हुए बच्चा टीचर को धमकाने लगता है। वो कह रहा है ‘मेरे पापा पुलिस में हैं, गोली मार देंगे, संदूक के ऊपर रखी है बंदूक।’ इसपर टीचर पूछती है ‘मुझे मारोगे’ तो बच्चा सिर हिलाकर हामी भरता है। बीच बीच में टीचर बच्चे से पूछ भी रही है कि पापा पुलिस में हैं तो क्या करेंगे, मुझे गोली मारोगे और गुस्से से भरा बच्चा इसका जवाब दे रहा है।

पहली नजर में देखने पर ये वीडियो क्यूट लगता है। लेकिन इसपर थोड़ी गंभीरता से सोचे तो हम पाएंगे कि इतने से बच्चे के मन में ये खयाल आना बहुत खतरनाक है। बच्चे को पता है कि पुलिस में होना एक पावर वाली बात है और उसे बंदूक के इस्तेमाल की भी जानकारी है। बच्चे के मन में ये खयाल उपजना कि टीचर ने डांट लगाई है तो उन्हें गोली मार देंगे, काफी हिंसक है। आज के समय जब बच्चों की मासूमियत धीरे धीरे खो रही है..हमें उनके मनोविज्ञान को समझने और धैर्य के साथ उन्हें समझाने की जरुरत है। ये जिम्मेदारी पैरेंट्स और टीचर्स सबकी है। ये वीडियो हमें सीख देता है कि घर और स्कूल में बच्चों के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए और किन बातों से उन्हें दूर रखना चाहिए।

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1572194890586664964?s=20&t=FkgTMkx-IgnCFBqnUv5YSQ

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews