वायरल हो रहा Filmfare द्वारा शेयर किया गया एक छोटी बच्ची का विडियो , हो रही है आलोचना

वायरल हो रहा Filmfare द्वारा शेयर किया गया एक छोटी बच्ची का विडियो , हो रही है आलोचना

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट। 12 फरवरी को जीवन शैली और मनोरंजन मैगजीन filmfare ने एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।  इस वीडियो में एक छोटी बच्ची आलिया भट्ट का गंगूबाई किरदार की एक्टिंग करते नजर  आई । फिलहाल सोशल मीडिया पर गंगूबाई का ट्रेंड बहुत ज्यादा सुर्खियों में है। इस वीडियो में बच्ची के द्वारा गंगूबाई की एक्टिंग करने पर,  फिल्म फेयर की सराहना की । जिसके बाद  सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई है,  तो बहुत लोगों बच्ची के हुनर की खूब तारीफ भी की है।

यह भी पढ़े … बिग बॉस के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

सोशल मीडिया पर पर वायरल बच्ची का अकाउंट को मैनेज उसके माता- पिता करते हैं । विडियो शेयर करते हुए फिल्मफेयर ने लिखा , “फिल्मफेयर ने लिखा, “इसे पार्क से बाहर कर दिया! गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के दृश्य का यह मनोरंजन कितना अद्भुत है?”

राज्य सभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ,” कमाठीपुरा के रेड लाइट एरिया में गंगूबाई काठियावाड़ी वेश्यालय की मैनेजर थीं. इस बच्चे को बेशक इस बात की जानकारी नहीं होगी कि उसे क्या चित्रित करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन मुझे यकीन है कि filmfare और फिल्म निर्माता करते हैं। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो NCPCR_ को आगे आकर शिक्षित करने में मदद करनी चाहिए? ”

उन्होंने यह भी कहा कि , “मैं @filmfare से आग्रह करती हूं कि आप बच्चों को जो दिखा रहे हैं और जिस तरह के दर्शकों को आप छोटे बच्चों का उपयोग करके पूरा करेंगे, उसके प्रति थोड़ा संवेदनशील रहें। माता-पिता, मुझे आशा है कि आप इस पर पुनर्विचार करेंगे कि आपके बच्चों का उपयोग कैसे और किसके लिए किया जाता है। “

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews