Video : राखी सावंत ने बीच सड़क पर भाला फेंका, मांगा गोल्ड मेडल

Video : राखी सावंत ने बीच सड़क पर भाला फेंका, मांगा गोल्ड मेडल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। राखी सावंत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होने इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राखी सावंत बीच सड़क पर दौड़ते हुए नीरज चोपड़ा की तर्ज पर भाला फेंकती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

MP Board: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, दिशा निर्देश जारी

नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद देशभर में उनकी तारीफ हो रही है। इसी के साथ कई लोगों को इस स्पोर्ट के बारे में जानकारी भी मिली है। क्रिकेट के जुनून  वाले देश में भाला फेंक को खेल के रूप स्थापित करने के लिए भी नीरज चोपड़ा को हमेशा याद रखा जाएगा। अब उनसे कई लोग इंस्पायर हो रहे हैं और उम्मीद है कि युवाओं का रूझान खेल की तरफ बढ़ेगा। इस रूझान की शुरूआती झलक उस वक्त दिख गई जब ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत बीच सड़क पर भाला फेंकती नजर आईं। उन्होने नीरज चोपड़ा की स्टाइल में भाला फेंकने की कोशिश की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। ये वीडियो उन्होने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन दिया है “कृपया मुझे गोल्ड मेडल दें।” इस वीडियो पर अब फैंस और बाकी देखने वाले तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews