Video : अब तक आपने वफादार कुत्ता देखा होगा, आज देखिये नकलची कुत्ता

Video : अब तक आपने वफादार कुत्ता देखा होगा, आज देखिये नकलची कुत्ता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कुत्तों (dog) की वफादारी से भला कौन परिचित नहीं है। ये ऐसा जानवर है जो एक बार आपके घर आ गया तो जीवनभर के लिए आपका होकर रह जाता है। फिर चाहे सुख हो या दुख, ये साथ नहीं छोड़ता। ऐसे कितने उदाहरण हमारे सामने हैं, जब कुत्ते ने अपने मालिक को बचाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा दी। वफादार होने के साथ ये बहुत प्यार करने वाले भी होते हैं। जिस घर में पलते हैं, वहां के बच्चों और बुजुर्गों को प्यार भी करते हैं और उनकी सुरक्षा का भी पूरा खयाल रखते हैं।

₹10 के फेर में फंसे अधिकारी, लगा 10 हज़ार का जुर्माना, राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने लगाया जुर्माना

कुत्ते काफी समझदार होते हैं। इन्हें ट्रेनिंग देकर इनसे कुछ भी काम कराया जा सकता है। इनकी सूंघने की शक्ति के कारण ही पुलिस में इनका खास स्थान होता है। प्रॉपर ट्रेनिंग के बाद बाकायदा इन्हें रेंक दी जाती है और कई आपराधिक मामलों को सुलझाने के लिए इनकी मदद ली जाती है। कहीं बम की अफवाह हो तो भी ये डॉग स्क्वॉड बेहद काम आता है। ये पुलिस डॉग सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं।

कुत्तों की वफादारी की बात तो हम जानते हैं लेकिन क्या कभी आपने किसी कुत्ते को नकल उतारते देखा है। अब तक हम नकल उतारने के मामले में बंदरों का ही नाम लेते आए हैं, लेकिन ये वीडियो देखने के बाद इस मामले में आपकी राय बदल जाएगी। इसमें एक शख्स दिखाई दे रहा है जिसके एक पैर पर प्लास्टर लगा हुआ है। इस कारण वो लंगड़ाकर एक पैर से चल रहा है। पीछे पीछे उसका कुत्ता है और जब उसने मालिक को ऐसे चलते देखा तो वो भी अपनी एक टांग उठाकर तीन पैरों से चलने लगा ये बड़ा ही मजेदार सीन है जब मालिक और कुत्ता दोनों लंगड़ाकर चल रहे हैं। इस वीडियो को देखकर समझ आता है कि कुत्ता सिर्फ वफादार ही नहीं, नकल करने में भी माहिर होता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews