Video : शिल्पा शेट्टी ने किया किया नागिन डांस, करण कुंद्रा की इस तरह की खिंचाई

Video : शिल्पा शेट्टी ने किया किया नागिन डांस, करण कुंद्रा की इस तरह की खिंचाई

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। इसी के साथ उनके डांस ने भी फैंस को दीवाना बनाया हुआ है। हाल ही में एक रियलिटी शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें शिल्‍पा शेट्टी नागिन डांस (Nagin dance) करते हुए एंट्री लेती हैं। उनका ये धमाकेदार डांस वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी देखिए- Video : ऐश्वर्या राय की हमशक्ल है ये लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फिल्‍म ‘नागिन’ के आइकॉनिक सॉन्‍ग ‘मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा, मैं नागिन तू सपेरा’ शिल्पा शेट्टी ने कमाल के मूव्ज़ किए हैं। टीवी रिएलिटी शो डांस दीवाने में शिल्पा शेट्टी बतौर गेस्ट पहुंची थीं और यहीं उन्होने एंट्री पर ये डांस किया। उनका डांस देखकर सभी के होश उड़ गए वहीं शो के होस्ट करण कुंद्रा (karan kundra) का रिएक्शन तो और मजेदार रहा। उन्होने कहा कि “बोलती बंद करा दी आपने मैम”। इसपर पर शिल्‍पा ने भी जवाब देते हुए कहा कि “मुझे लगा इस गाने पर एंट्री करने का सेंस बनता है, क्‍योंकि नागिन को आप ज्‍यादा पसंद करते हैं ना आजकल”। बता दें कि करण कुंद्रा इन दिनों टीवी सीरियर में नागिन का रोल निभाने वाली तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं।

https://twitter.com/ColorsTV/status/1531981261455372288?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1531981261455372288%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fentertainment%2Ftelevision%2Fstory%2Fdance-deewane-juniors-shilpa-shetty-kundra-naagin-dance-on-main-naagin-tu-sapera-karan-kundrra-react-tmov-1474701-2022-06-02

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews