Video : दूल्हा-दुल्हन ने शादी में खुद को लगाई आग, देखने वाले रह गए भौचक्के

Video : दूल्हा-दुल्हन ने शादी में खुद को लगाई आग, देखने वाले रह गए भौचक्के

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हिंदू धर्म में शादी में अग्नि के फेरे लेने की प्रथा है, लेकिन क्या आपने ये सुना है कि अपनी शादी में दूल्हा दुल्हन ने खुद को ही आग लगा ली हो। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी के बाद एक कपल ने खुद को आग लगा ली।

इस वीडियो को देखकर आपकी भी धड़कनें बढ़ जाएंगी। इसमें दिख रहा है कि शादी के वक्त दूल्हा दुल्हन एक दूसरे का हाथ थामे खड़े हैं और उसी समय उनके कपड़ों पर आग लगा दी जाती है। इसके बाद दोनों मुस्कुराते एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ते हैं। वो ऐसे चल रहे हैं जैसे उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा। दुल्हन ने व्हाइट गाउन पहना है और दूल्हा ब्लैक सूट में है। इस दौरान आसपास से शोर आ रहा है जिससे समझ आ रहा है कि वहां मौजूद लोग भी इस घटना से भौचक्के रह गए हैं। अच्छी बात ये है कि इस दौरान दूल्हा दुल्हन दोनों को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचती। अब ये तो पता नहीं कि ये किसी तरह का रिवाज था या अपनी शादी को कुछ खास बनाने के लिए दोनों ने ऐसा किया। लेकिन अब वीडियो वायरल है और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

https://twitter.com/rupin1992/status/1534751020995137536?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1534751020995137536%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fvideo-would-not-have-seen-such-a-unique-wedding-the-bride-and-groom-were-seen-walking-stylishly-wrapped-in-fire-hand-in-hand-3052810

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews