Video : बच्ची ने बंदर के बीच अनोखा रिश्ता, वीडियो देखकर हो जाएंगे इमोशनल

Video : बच्ची ने बंदर के बीच अनोखा रिश्ता, वीडियो देखकर हो जाएंगे इमोशनल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर कई बार इतने सुंदर वीडियो देखने को मिलते हैं कि दिल खुश हो जाता है। खासकर बच्चे, प्रकृति, वन्य जीव और जानवरों तथा मनुष्य के बीच की बॉन्डिंग वाले वीडियो तो बरबस ही चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

इसे Culture of Rajasthan के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक छोटी बच्ची ढेर सारे बंदरों से घिरी हुई नजर आ रही है। ये सब किसी छत पर हैं और एक मादा बंदर ने अपने सीने से बच्चो को लिपटा रखा है। बच्ची उस बंदर से बच्चे को लेने का प्रयास करती है। हालांकि बंदरिया थोड़ा आनाकानी करती है लेकिन ये दृश्य देखकर लग रहा है जैसे उनके बीच खासी दोस्ती है। कुछ देर में बच्ची बंदर के बच्चे को अपनी गोद में ले लेती है और खुश होकर खेलने लगती है। इधर मां बंदरिया फिर अपने बच्चे को लेने आती है और बच्ची तथा बंदर के बीच मान मनौवल का खेल शुरू हो जाता है। इस बीच आसपास और बंदर भी दिखते हैं और बच्ची इनके बीच इतनी सहज है कि लगता है इनमें गहरी दोस्ती है। हमें यकीन है कि ये वीडियो देखकर आप भी आनंद से भर जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews