Video : जब टाइगर के बच्चे ने किया ‘धप्पा,’ ऐसे हड़बड़ाकर गिर पड़ा जंगल बहादुर

Video : जब टाइगर के बच्चे ने किया ‘धप्पा,’ ऐसे हड़बड़ाकर गिर पड़ा जंगल बहादुर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बचपन में हम सबने छिपन छिपाई, धप्पा जैसे खेल खेले हैं। ये बड़ा ही मजेदार होता है कि आप छिप जाएं और किसी के आने पर उसे एकदम से चौंका दें। बच्चे ऐसी शरारत अक्सर करते हैं और कई बार इसके लिए डांट भी खाते हैं। और बच्चे तो बच्चे होते हैं, चाहे इंसान के हो या जानवर के। खेलना तो सभी को पसंद है और इस तरह छिपकर अपने मम्मी पापा को धप्पा करने में सिर्फ हमें नहीं, सफेद बाघ (white tiger) के बच्चों को भी खूब मजा आता है।

Name Astrology : घर में कदम रखते ही ससुराल वालों का भाग्योदय कर देती है इन 3 नामाक्षर की लड़कियां

बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। ये बिल्ली की प्रजाति का जीव और अपनी प्रजाति में ये सबसे बड़ा होता है। भारत, नेपाल, भूटान, कोरिया और इंडोनेशिया में बाघ अधिक पाए जाते हैं। ये 13 फीट लंबा और इसका वजन 300 किलोग्राम तक हो सकता है। बाघ का वैज्ञानिक नाम पेंथेरा टिग्रिस (Panthera tigris) है। ये शिकार करता और एक स्तनधारी पशु है। वहीं सफेद बाघ की बात करें तो ये देखने में काफी सुंदर होता है और अपने इसी रंग के कारण ये हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहा है।

आज हम आपको जो वीडियो दिखा रहे हैं वो बहुत ही मजेदार है। इसमें किसी मकान का दरवाजा जैसा दिख रहा है। बाहर एक सफेद टाइगर खड़ा है और इधर उधर की टोह ले रहा है। दरवाजे की ओट में उसना नन्हा शावक (tiger cub) दिख रहा है जो छिपा हुआ है। वो किसी शरारत के मूड में है और अचानक ही कूदकर बाहर खड़े बाघ को धप्पा कर देता है। ये बिल्कुल ऐसा ही है जैसे हमारे घर में बच्चे शैतानी करते हैं। बाहर वाला टाइगर हड़बड़ा जाता है और धड़ाम से नीचे गिर जाता है। इससे पता चलता है कि चाहे वो टाइगर जैसा शक्तिशाली जानवर हो, लेकिन अनायास कुछ होने से वो भी घबरा सकते हैं और बच्चे किसी के भी हो, अपने माता पिता को सताने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

https://twitter.com/buitengebieden/status/1556036686831828993?s=20&t=24dl9jz8WvFP6TxyghbDiQ

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews