Video : अब तक आपने देखी होगी कैटवॉक, आज देखिए क्रोवॉक

Video : अब तक आपने देखी होगी कैटवॉक, आज देखिए क्रोवॉक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अब तक आपने कई कैटवॉक (cat walk) देखी होंगी…लेकिन क्या कभी कोई क्रो वॉक (crow walk) देखी है। सोशल मीडिया तमाम अनोखे और अतरंगी वीडियो से भरा हुआ है और यहां हमें तरह तरह के नजारे देखने को मिल जाते हैं। हमारी नजरों से जब भी कुछ ऐसा गुजरता है तो हम आपके लिए ले आते हैं।

बेहद बोल्ड है अरबाज खान की गर्लफ्रेंड, इंटरनेट पर मचा रखा है तहलका

कैटवॉक शब्द बिल्ली की ठुमक ठुमक चाल से प्रेरित होकर बना है। ये एक फैशन वॉक होती है जिसमें कपड़ों, ज्वेलरी या किसी भी भी चीज के प्रदर्शन के लिए मॉडल्स रैंप वॉक करते हैं। फैशन शो में कैटवॉक करती हुई मॉडल्स हमेशा से लुभाती रही हैं। दुनियाभर में समय के साथ फैशन बदला है और कैटवॉक भी। आज बच्चों से लेकर उम्रदराज लोग तक मॉडलिंक करते हैं…साइज, शेप और कलर का टैबू टूटा है और रैंप पर हमें तरह तरह की कैटवॉक देखने को मिलती है।

आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसमें एक कौवा कैटवॉक कर रहा है। या फिर हम इसे क्रोवॉक (crow walk) भी कह सकते हैं। इसमें कौवा किसी मुंडेर पर है और बिल्कुल ऐसे चल रहा है जैसे रैंप पर मॉडल चलती है। उसकी इठलाती बलखाती चाल, एक जगह जाकर एटिट्यूट के साथ रुकना और बिल्कुल ऐसे है जैसे कोई ट्रेन मॉडल हो। इस कौवे को देखकर बहुत सारे एस्पाइरिंग मॉडल्स प्रेरणा ले सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews