
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर होता है जब कोई घर से बाहर जाता है तो छोटे बच्चे गाड़ी पर बैठने के लिए मचल जाते हैं। पापा या मम्मी के ऑफिस जाते वक्त बच्चों को संभालना खासा मुश्किल होता है। कई बार तो गाड़ी की आवाज सुनते ही बच्चे अपना सारा काम छोड़कर बाहर आ जाते हैं और फिर ज़िद पकड़ लेते हैं एक चक्कर लगवाने या साथ जाने के लिए।
Video : नहीं देखी होगी ऐसी फूड डिलीवरी, काम को लेकर जुनून और समर्पण
आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसमें भी एक छोटा बच्चा है..लेकिन वो एक बंदर है। वीडियो में हम देखते हैं कि एक शख्स बाइक स्टार्ट करता है तभी पास बैठा बंदर भी उचककर पिछली सीट पर जा बैठता है। वो बाकायदा उस शख्स की कमर पकड़कर बैठा जाता है मानो कह रहा हो ‘अब चलाओ गाड़ी।’ लेकिन वो युवक हाथ पकड़कर उसे नीचे उतार देता है। बस फिर क्या था…बंदर एकदम बच्चों की तरह जमीन पर लोट जाता है और ज़ोर ज़ोर से चीखने लगता है।
युवक अपनी बाइक थोड़ी आगे बढ़ाता है लेकिन बंदर बढ़कर उसका रास्ता रोक लेता है। वो किसी हाल मानने को तैयार नहीं। उसे भी साथ में जाना है। आखिरकार हारकर युवक मुस्कुरा देता है और उसे पीछे बैठने का इशारा करता है। बस बंदर खुश..कूदकर बाइकी की पिछली सीट पर सवार और अच्छे से जमकर बैठ जाता है। ये नजारा देख आसपास के लोग भी हंसने लगते हैं। ये बहुत ही क्यूट वीडियो है और इसे देखकर लगता है कि ये पालतू बंदर है और यहां इसके सारे नाज़ नखरे उठाए जाते हैं।
https://twitter.com/_TheFigen/status/1566774966711877635?s=20&t=4FZdyxEMj07MJ0hKTGtENA
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

