विद्या बालन ने लिपस्टिक उछाली और बदल लिया अवतार, देखिये वीडियो

विद्या बालन ने लिपस्टिक उछाली और बदल लिया अवतार, देखिये वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। विद्या बालन (Vidya balan) अपनी आने वाली फिल्म शेरनी को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच उन्होने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके दो लुक्स देखने को मिल रहे हैं।

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को कांग्रेस ने कहा जन लूट, ऐसे किया मोदी सरकार पर हमला

विद्या बालन कई बार अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। वो अलग अलग फिल्मों में कई किरदारों में सामने आई हैं जिनमें से कुछ काफी बोल्ड और ग्लैमरस थे तो कई जगह वो एकदम सिंपल लुक में भी नजर आईं। उन्होने अपने हर रोल में साबित कर दिया कि वो कितनी बेहतरीन अदाकारा हैं। विद्या बालन सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक तरफ तो एकदम सिंपल लुक में हैं और दूसरी ओर ग्लैम गर्ल नजर आ रही हैं। इस वीडियो में विद्या बालन एक लिपस्टिक उछालती हैं और एक दम से ग्लैमरस बन जाती हैं। ये वीडियो उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews