Viral: घर बचाने फटाके लेकर जेसीबी से भिड़ गया यह आदमी, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Viral: घर बचाने फटाके लेकर जेसीबी से भिड़ गया यह आदमी, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

File Pic.

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Viral:- घर इंसान बहुत शौक से बनाता है। एक घर में सिर्फ एक बिल्डिंग नहीं बल्कि यादों का गढ़ होता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें दुनिया की सारी सुविधाएं दे दो, लेकिन वो अपना घर नहीं छोड़ता। कुछ ऐसी ही घटना आज कल इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जहां एक आदमी अपने घर को बचाने ऐसा तरीका अपनाते नजर आया, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। यह घटना चीन के शहर कंग्जो की है। व्यक्ति का नाम हॉन युमिंग बताया जा रहा है। हान युमिंग हेबेई में बने नेल हाउस का मालिक है।

यह भी पढ़े… गुणों से भरपूर होता है लीची, जाने रसीले लीची से बने स्वादिष्ट खीर की रेसिपी

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा जब कन्स्ट्रक्शन कंपनी वाले व्यक्ति के घर को तोड़ने आए, तब युमिंग बिल्डिंग के छत पर चढ़ गया। जब बुल्डोज़र घर को तोड़ने के लिए आगे बढ़ा, तभी युमिंग ने फटाके फोड़ने शुरू कर दिए। उसके इस हरकत से सभी लोग हैरान है। वीडियो में भीड़ देखी जा सकती है। हालांकि अब तक युमिंग ने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी हमारे पास नहीं है। भले इस आदमी का घर से प्यार तारीफ-ए-काबिल हो सकता है, लेकिन सार्वजनिक सुरक्षा पर खतरा बनने के लिए हॉन युमिंग को प्रशासन ने हिरासत में ले लिया है।  

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews