Viral Video : घर की छत पर 16 फीट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video : घर की छत पर 16 फीट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video : बारिश के मौसम में हम अक्सर ही सुनते देखते हैं कि किसी के घर सांप निकल आया। अभी कल ही खबर थी कि उत्तर प्रदेश के महोबा में एक घर में कोबरा घुस गया और वो तीन घंटे तक महिला के पैर से लिपटा रहा। इस तरह की घटनाएं होती हैं तो मन में एक सिहरन सी दौड़ जाती है। अब सांप के लिए तो कोई फेंसिंग भी नहीं लगाई जा सकती, क्योंकि वो जाने कब कहां से घुस आता है। लेकिन अगर कभी आपके घर 16 फीट लंबा अजगर आ जाए तब ये सवाल जरुर उठेगा कि ये आया कहां से।

आज हम जो वीडियो लेकर आए हैं, वो देखकर कोई भी दहल जाएगा। सांप को देखना यूं भी डराने वाला होता है। उसपर अगर वो ऐसी डीलडौल वाला हो जिसका आर पार ही न दिखे, तो भय जागना स्वाभाविक है। इस वीडियो में हम एक विशालकाय अजगर को एक मकान की छत पर देख सकते हैं। ये वाकया ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड इलाके में हुआ। इस अजगर की लंबाई करीब 16 फीट थी और वो एक मकान की छत से पेड़ पर जाता हुआ दिखाई दिया।

ये एक खौफनाक दृश्य था..इसे देखने के लिए लोग जमा हो गए और वीडियो बना लिया। अजगर जब पेड़ पर आता है और उसका मुंह नजर आता है तो डर कई गुना बढ़ जाता है। उसी समय उसकी असली लंबाई चौड़ाई का पता चलता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोगों की आवाजें आ रही हैं जो उसी अजगर को लेकर बात कर रहे हैं। ये वीडियो ट्विटर पर Levandev नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और लोग इसे देखकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा है कि ऑस्ट्रेलिया में पेड़ के नीचे रहना सुरक्षित नहीं, वहीं कोई लिख रहा है कि लोग इस बात पर जिस तरह रिएक्ट कर रहे हैं लगता है ये ऑस्ट्रेलिया में सामान्य बात है। बहरहाल, वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और अच्छी बात ये है कि किसी ने भी अजगर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की और उसे उसके रास्ते जाने दिया।

https://twitter.com/Levandov_2/status/1695884350879936880?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews