Viral Video : थिएटर में खाने की चीजें ले जाने के लिए निकाला अनोखा जुगाड़, 2 मिलियन लोगों ने लाइक किया वीडियो

Viral Video : थिएटर में खाने की चीजें ले जाने के लिए निकाला अनोखा जुगाड़, 2 मिलियन लोगों ने लाइक किया वीडियो

Viral Video : एक वो भी वक्त था जब लोग फिल्म देखने जाते थे तो अपने साथ झोले में कुछ खाने पीने का सामान जरुर रख लेते थे। खासकर बच्चे साथ हों तब तो कुछ एक्स्ट्रा रखा ही जाता था। लेकिन धीरे धीरे चलन भी बदला और नियम भी। अब मल्टीप्लेक्स में खाने पीने का सामान ले जाने की बिलकुल अनुमति नहीं है। आपको कुछ भी खाना हो तो वहीं से लेना पड़ेगा।

कमाल का तरीका निकाला

सब जानते हैं कि थियेटर के बाहर खाने की वस्तुएं कितनी महंगी मिलती है। वहां हर चीज के लिए चार गुना दाम वसूले जाते हैं। लेकिन अगर फिल्म देखते हुए कुछ खाने का इरादा है तो कोई और विकल्प भी नहीं। आम तौर पर लोग फिल्म देखने के साथ कुछ न कुछ खाना पसंद करते हैं और आजकल तो फिल्म शुरु होते ही आपकी सीट पर भी लोग ऑर्डर लेने आ जाते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोग अलग जुगाड़ खोज ही लेते हैं। ऐसा ही एक वी़डियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

हाल ही में एक युवक अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी-2 देखने गया। इससे पहले उसने कुछ स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक ली और इन सारे सामान को एक शू बॉक्स में रख लिया। ऊपर से बॉक्स पर टेप लगाकर उसे सील कर दिया और फिर वो थिएटर में बड़े आराम से उस पैकेट को लेकर चला गया। इसके बाद वीडियो में वो थियेटर में स्नैक्स खाते हुए भी दिख रहा है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर alfeshh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और साथ में लिखा है कि ‘मजे की बात अलग है लेकिन इससे पता चलता है कि सिक्युरिटी को कितने आराम से बेवकूफ बनाया जा सकता है। ये हमारी सुरक्षा के लिए खतरे वाली बात है’। इस वीडियो को अब तक दो मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और सैंकड़ों कमेंट्स आ रहे हैं। इसपर स्विगी इंस्टामार्ट से भी रिएक्ट किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews